झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल से की मुलाकात, चांसलर पोर्टल से जुड़ी समस्याओं से कराया अवगत

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल से की मुलाकात, चांसलर पोर्टल से जुड़ी समस्याओं से कराया अवगत


रांची, 03 फरवरी (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के अंतर्गत एके सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल से संबंधित आ रही कठिनाइयों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वित्त मंत्री ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की पहल करने का आग्रह किया, ताकि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story