राधाकृष्ण की कहानियां नामक पुस्तक का लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
राधाकृष्ण की कहानियां नामक पुस्तक का लोकार्पण


रांची, 21 अप्रैल (हि.स.)।

प्रभात प्रकाशन, स्टेशन रोड स्थित सभागार में मंगलवार को संजय कृष्ण की संपादित पुस्तक राधाकृष्ण की कहानियां का मंगलवार को लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी ने की, जबकि पद्मश्री बलबीर दत्त मुख्य वक्ता थेे।

मौके पर अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि राधाकृष्ण का क्षेत्रीय भाषाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और रांची में उन्हें लाल बाबू के नाम से जाना जाता था। वहीं बलबीर दत्त ने कहा कि हिंदी साहित्य में उनके योगदान के बावजूद उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया। आनंद कुमार ने उनके जीवन और लेखन पर प्रकाश डाला, जबकि पंकज मित्र ने उनकी कहानियों को समय से आगे और गहराई से भरपूर बताया। संजय कृष्ण ने कहा कि पुस्तक के माध्यम से राधाकृष्ण की रचनाओं को व्यापक पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन डॉ मयंक मुरारी ने किया।

मौके पर साहित्यकारों सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story