राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धालुओं में बांटा गया अन्नपूर्णा महाप्रसाद

WhatsApp Channel Join Now
राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धालुओं में बांटा गया अन्नपूर्णा महाप्रसाद


रांची, 31 अगस्त (हि.स.)। श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में सोमवार को स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में 281वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर श्री राधा रानी का आकर्षक श्रृंगार मनोहारी पुष्पों और आभूषणों से किया गया। दोपहर में मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ महाप्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, लीची जूस और आलू चिप्स के पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

भजन संध्या में ट्रस्ट के भजन गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। राधे-कृष्ण और श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

इसके बाद सामूहिक महाआरती हुई। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और हजारों भक्तों ने दर्शन किए। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 12 से 02 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद वितरित किया जाता है। आयोजन की सफलता में ट्रस्ट के सदस्यों सहित अनेक श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story