व्यापार मेले में राधा गोविंद विवि के छात्रों ने सीखी आधुनिक खेती की बारीकियां

WhatsApp Channel Join Now
व्यापार मेले में राधा गोविंद विवि के छात्रों ने सीखी आधुनिक खेती की बारीकियां


रामगढ़, 18 जून (हि.स.)। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान विभाग के नेतृत्व में वनस्पति विज्ञान विभाग और जंतु विज्ञान विभाग के छात्राें का गुरुवार को रांची में आयोजित झारखंड कृषि व्यापार मेले का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक खेती, कृषि यंत्रों तथा नवीन कृषि पद्धतियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। मेले में विभिन्न संस्थानों एवं कृषि विशेषज्ञों ने प्रदर्शित नवाचारों और नवीन शोधों को विद्यार्थियों ने करीब से देखा। विशेषज्ञों से संवाद कर उन्होंने वैज्ञानिक खेती, आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नत बीजों तथा जैविक उत्पादों के संबंध में अपने ज्ञान का विस्तार किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में हो रहे तकनीकी विकास और नवाचारों से जोड़ते हुए उनके व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोगों के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की, जिससे उनका ज्ञान और दृष्टिकोण दोनों व्यापक हुए।

इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ पूजा कुमारी जायसवाल, जंतु विज्ञान विभाग की डॉ अपराजिता सोनी, श्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story