कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले से पूछताछ 18 अगस्त को
रांची, 17 अगस्त (हि.स.)। कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह से मंगलवार को पूछताछ होगी। ईडी ने रंजीत सिंह को मंगलवार को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था। रंजीत सिंह से पूछताछ के बाद एलबी सिंह के भाई विश्व विजय सिंह से पूछताछ होगी। विश्व विजय सिंह से पूछताछ के बाद एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से पूछताछ होगी। विश्व विजय को 19 अगस्त और आरती सिंह को 20 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
ईडी ने कोयला घोटाले में छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज़ की प्रारंभिक जांच के बाद इन्हें समन जारी किया है। साथ ही उन्हें अपनी और पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति सहित अन्य ब्योरा लाने का निर्देश दिया है। दूसरे चक्र की छापेमारी के दौरान ईडी ने 160 करोड़ रुपये के निवेश को फ्रीज किया था और 200 से अधिक सेल डीड जब्त किया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

