पीवीयूएनएल ने स्वास्थ्य विभाग को दिया एंबुलेंस
रामगढ़, 18 मार्च (हि.स.)। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, पीवीयूएनएल ने अपने सामुदायिक विकास (सीडी) पहल के अंतर्गत रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को एक अत्याधुनिक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दिया। यह एम्बुलेंस सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में सहायक होगी। इस एएलएस एम्बुलेंस का औपचारिक हस्तांतरण बुधवार को पीवीयूएनएल के जियाउर रहमान होहर ने कियाा। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तनमोय मिश्रा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि यह एएलएस एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगी। साथ ही गंभीर रोगियों को समय पर जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए पीवीयूएनएल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

