नए श्रम संहिताओं की समझ विषय पर पीवीयूएनएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
नए श्रम संहिताओं की समझ विषय पर पीवीयूएनएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम


रामगढ़, 10 अप्रैल (हि.स.)। पीवीयूएनएल के कर्मचारी विकास केंद्र में नए श्रम संहिताओं की समझ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर के एक्सएलआरआई के प्रोफेसर डॉ पीके पाधी ने किया। उन्होंने भारत में बदलते श्रम कानूनों के परिदृश्य पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पीवीयूएनएल और एनएमएल के विभिन्न विभागों से कुल 32 अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एके सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल ने किया।

उन्होंने प्रतिभागियों को व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास के लिए निरंतर अपने ज्ञान को अद्यतन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वर्तमान बदलते औद्योगिक परिवेश में नियामकीय परिवर्तनों से अवगत रहने के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) और जियाउर रहमान, मानव संसाधन प्रमुख भी उपस्थित थे। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि अधिकतम सीख सुनिश्चित की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में नई श्रम संहिताओं के प्रति जागरूकता और समझ विकसित करना था, जो 01 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं। सत्रों के दौरान प्रमुख प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं और उनके संगठनों और कर्मचारियों पर व्यावहारिक प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story