विकास में तेजी लाने के लिए पीवीयूएनएल दे ध्यान: जानकी

WhatsApp Channel Join Now
विकास में तेजी लाने के लिए पीवीयूएनएल दे ध्यान: जानकी


रामगढ़, 16 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड सरकार के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने पतरातू स्थित पीवीयूएनएल का दौरा कर कंपनी के सीईओ एके सेहगल से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रबंधन की ओर से उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

मुलाकात के दौरान सीईओ एके सेहगल ने पौधा भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद दोनों के बीच परियोजना की प्रगति और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने पीवीयूएनएल में चल रही परियोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गति, योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर उनके प्रभाव को लेकर प्रबंधन से सवाल-जवाब किया। साथ ही, विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाने तथा पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान उन्होंने खासतौर पर पिछड़ा वर्ग के मजदूरों के हितों का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रबंधन को निर्देश दिया कि ऐसे मजदूरों को राज्य सरकार की ओर से निर्धारित सभी सुविधाएं सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

अध्यक्ष ने कहा कि श्रमिकों का कल्याण किसी भी परियोजना की सफलता का महत्वपूर्ण आधार होता है।

सीईओ एके सेहगल ने आयोग अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों के हितों की रक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि पीवीयूएनएल सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मौके पर पीवीयूएनएल के एचआर प्रमुख जियउल्लाह रहमान, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story