दुर्गापूजा पर कोलकाता-बनारस के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
देवघर, 24 सितंबर (हि.स.)। आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और बनारस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के परिचालन से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार 05048 बनारस–कोलकाता पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 06 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक कुल आठ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन बनारस से सुबह 10.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वहीं, 05047 कोलकाता–बनारस पूजा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक कुल आठ फेरे लगाएगी। ट्रेन कोलकाता से सुबह 8.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4.15 बजे बनारस पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में परिचालन के दौरान ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, खासकर देवघर और मधुपुर क्षेत्र के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

