भारतीय एकता कमेटी ने नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय एकता कमेटी ने नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को किया सम्मानित


रांची, 21 अक्टूबर (हि.स.) । सामाजिक संस्था, भारतीय एकता कमेटी रांची की ओर से बुधवार को नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, नीचे बाजार गुदरी के सदस्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने समिति के अध्यक्ष दयानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष रूपेश साहू, सचिव गोपाल गुप्ता तथा उपाध्यक्ष पवन साहू और राकेश साहू को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। गुलाम मुस्तफा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी देशवासी आपस में भाई-भाई हैं। त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव, आपसी विश्वास और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे अवसरों पर सभी समुदायों को मिल-जुलकर खुशियां बांटनी चाहिए और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की विशेषता है।

कार्यक्रम में भारतीय एकता कमेटी के मुख्य सचिव रामेश्वर राम, बुलंद अख्तर और मोहम्मद सितारे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764601 Articles

Share this story