वास्तविक मालिकों को लौटाए गए खोए हुए 56 मोबाइल

WhatsApp Channel Join Now
वास्तविक मालिकों को लौटाए गए खोए हुए 56 मोबाइल


वास्तविक मालिकों को लौटाए गए खोए हुए 56 मोबाइल


रामगढ़, 30 अक्टूबर (हि.स.)। बाजार में अगर आपका मोबाइल खो जाए, तो उसके मिलने की उम्मीद नहीं के बराबर होती है। लेकिन रामगढ़ पुलिस ने इस नाउम्मीदी को एक नई दिशा दी है। खोए हुए मोबाइल वास्तविक धारकों को लौटा कर आम लोगों में सकारात्मक संदेश दिया है। शुक्रवार को एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने गुम हुए 56 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को लौटा दिया। उनकी यह पहल पिछले चार महीने से चल रही है। अब तक कुल 301 खोए हुए मोबाइल बरामद कर सीधे उनके मालिकों तक पहुंचा चुके हैं।

एसपी ने बताया कि ऑपरेशन भरोसा के तहत यह कार्य किया जा रहा है। अब यह भरोसा आम लोगों के दिलों तक सीधे जुड़ गया है। आम नागरिक सीधे पुलिस के पास पहुंचते हैं और अपने खोए हुए मोबाइल की जानकारी देते हैं। वापस मिलने पर उनके चेहरे पर जो खुशी झलकती है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसके साथ ही पुलिस के साथ जनता का जुड़ाव भी और अधिक हो जाता है। पुलिस और जनता के बीच उनका खोया हुआ मोबाइल एक ऐसा पुल बन गया है जो समाज के अन्य समस्याओं की ओर भी पुलिस की पहुंच बढ़ा रहा है।

एसपी ने बताया कि खोए हुए मोबाइल से संबंधित दर्ज सनहा के आधार पर पुलिस तत्काल इसकी ट्रैकिंग शुरू कर देती है। साथ ही आम नागरिक भी अपने हुए खोए हुए मोबाइल की जान की शिकायत सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। वहां से भी तत्काल ट्रैकिंग शुरू हो जाती है। इसकी जानकारी हमेशा अपडेट भी होती है।

एसपी ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र से खोया हुआ मोबाइल 10, रजरप्पा थाना क्षेत्र से छह, पतरातू थाना क्षेत्र से पांच, मांडू थाना क्षेत्र से आठ, गोला थाना क्षेत्र से तीन, भुरकुंडा ओपी क्षेत्र से चार, बरकाकाना ओपी क्षेत्र से तीन, बासल थाना क्षेत्र से पांच, बरलंगा थाना क्षेत्र से तीन, कुजू ओपी क्षेत्र से तीन, वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र से पांच और भदानीनगर ओपी क्षेत्र से एक मोबाइल बरामद किया गया है।

एसपी ने कार्यक्रम के दौरान आम जनों को सीईआईआर पोर्टल का उपयोग और गुम हुए मोबाइल फोन की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। साथ ही यह अपील की गई कि वह अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा पर भी उन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित कराया।

मौके पर रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन, डीएसपी हेड क्वार्टर अकरम रजा भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story