जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम में 236 आवेदनों में से 184 का निपटारा, 10 मामलों में प्राथमिकी

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 28 अक्टूबर (हि.स.)। रांची जिले के विभिन्न थानों और ओपी में जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस के वरीय अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों ने आम जनता से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित कार्रवाई की।

इस अभियान के तहत जिलेभर से फरियादियों के कुल 236 मामले और आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 184 शिकायतों का निष्पादन बुधवार को ही मौके पर कर दिया गया। वहीं 42 मामले अभी लंबित हैं जिन पर जांच की जा रही है।

जमीन विवाद, छेड़खानी, चोरी और मारपीट जैसे संवेदनशील मामलों पर वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर तुरंत संज्ञान लिया गया। इसके तहत विभिन्न थानों में कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। सुखदेवनगर थाना में 12 आवेदन मिले जिसमें आठ का निष्पादन हुआ और कांड संख्या 352/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सदर थाना में नौ आवेदनों में से छह का निष्पादन हुआ। डोरण्डा थाना में आठ आवेदन मिले जिसमें सात का निपटारा हुआ। लालपुर थाना में सात आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पांच पर कार्रवाई हुई और दो प्राथमिकियां दर्ज की गई। धुर्वा थाना में छह आवेदनों में से चार का निपटारा हुआ। तमाड़ थाना में पांच आवेदनों में से दो का निष्पादन हुआ और दो प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं अरगोड़ा थाना में चार आवेदन मिले, जिनमें से दो का निष्पादन हुआ और दो मामले दर्ज किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768576 Articles

Share this story