आंदोलनकारी अपने अधिकारों के लिए तेज करेंगे संघर्ष : पुष्कर

WhatsApp Channel Join Now
आंदोलनकारी अपने अधिकारों के लिए तेज करेंगे संघर्ष : पुष्कर


रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से शनिवार को सोनाहातू बाजारसीटांड स्थित माही बैंक्वेट हॉल में

बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारी अपने राजकीय सम्मान, अलग पहचान, उनके बाल-बच्चों एवं आश्रितों को अधिकार तथा नौकरी में शत-प्रतिशत भागीदारी की मांग को लेकर 15 नवंबर 2026 को आंदोलन तेज करेंगे।

इसके साथ ही बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि आंदोलनकारी अब घरों में बैठकर नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष तेज करेंगे।

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि आंदोलनकारियों के अधिकारों की हकमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी अन्थन लकड़ा ने सरकार से झारखंड आंदोलन के मूल्यों की रक्षा करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप कुमार प्रमाणिक ने की। संचालन रामरतन नायक उर्फ नेपाल नायक ने किया। बैठक में जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने और सभी आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपए देने की मांग भी उठाई गई।

मौके पर पंचपरगना क्षेत्र के कई आंदोलनकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770294 Articles

Share this story