एचईसी परिसर में नागरिकों की सुविधाओं की मांग पर 23 अक्टूबर को महाधरना

WhatsApp Channel Join Now
एचईसी परिसर में नागरिकों की सुविधाओं की मांग पर 23 अक्टूबर को महाधरना


रांची, 22 अक्टूबर (हि.स.)। एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में एचईसी परिसर की जनसमस्याओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर 23 अक्टूबर 2026 को धुर्वा में महाधरना का आयोजन किया जाएगा।

धरना सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक धुर्वा स्थित सेक्टर-3 सामुदायिक भवन, नगर निगम अंचल कार्यालय के सामने आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को धुर्वा में बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंगल शर्मा ने बताया कि महाधरना के माध्यम से एचईसी परिसर में सरकारी अस्पताल और वृद्धाश्रम खोलने, सिठीओ श्मशान घाट पर शवदाह के लिए निर्धारित शुल्क की जानकारी देने वाला सूचना पट्ट लगाने एवं आवारा कुत्तों के बंध्याकरण तथा उनके लिए आश्रय गृह की व्यवस्था करने की मांग की जाएगी।

इसके अलावा रांची से धुर्वा गोलचक्कर तक नगर निगम की बस सेवा पूर्व की तरह बहाल करने, सड़कों के कटाव की मरम्मत कराने और सीवरेज लाइन की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है।

मौके पर संयोजक लालदेव सिंह ने सभी लोगों से समय पर महाधरना स्थल पहुंचने और अन्य लोगों को भी साथ लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि धरना स्थल से आगे के आंदोलन की घोषणा भी की जाएगी। लालदेव सिंह ने कहा कि महाधरना की तैयारियों को लेकर बैठक में समिति के पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बठक में सोसायटी के महासचिव पारस नाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष हरि नारायण पंडित, संयोजक लालदेव सिंह, कार्यकारिणी सदस्य दशरथ महतो सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765172 Articles

Share this story