वेतन भुगतान की मांग काे लेकर एचईसी मुख्यालय पर प्रदर्शन नाै काे : लालदेव

WhatsApp Channel Join Now
वेतन भुगतान की मांग काे लेकर एचईसी मुख्यालय पर प्रदर्शन नाै काे : लालदेव


रांची, 06 अक्टूबर (हि.स.)। हटिया कामगार यूनियन (एटक) की ओर से एचईसी कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर आगामी नौ अक्टूबर 2026 को एचईसी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सात अक्टूबर से कारखाने के अंदर मजदूरों के बीच संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह बातें यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के कारण कर्मचारियों के खर्च बढ़ने वाले हैं, वहीं लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पिछले 34 माह से वेतन बकाया रहने के कारण कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

उन्होंने दशहरा से पहले कम से कम तीन माह का वेतन भुगतान करने की मांग की। लालदेव सिंह ने आरोप लगाया कि एचईसी में नई बहाली पूरी तरह बंद है। बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं या नौकरी छोड़ रहे हैं, लेकिन उनके स्थान पर नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे संस्थान के भविष्य के साथ-साथ कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने मेकॉन में इंजीनियरों की हालिया बहाली का उल्लेख करते हुए कहा कि एचईसी के कई इंजीनियर वहां जाने की तैयारी में हैं। ऐसे में इंजीनियरों के लगातार जाने से संस्थान के संचालन पर असर पड़ सकता है। यूनियन ने केंद्र सरकार से एचईसी के भविष्य पर स्पष्ट नीति बनाने और कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story