रांची में जेपीएससी की परीक्षा को लेकर 10 को रहेगी निषेधाज्ञा

WhatsApp Channel Join Now
रांची में जेपीएससी की परीक्षा को लेकर 10 को रहेगी निषेधाज्ञा


रांची, 05 मई (हि.स.)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) रांची की ओर से 10 मई को राजधानी के विभिन्न 15 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होनेवाले झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 होगी।

परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा केंद्रों में असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर ने परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की है। यह निषेधाज्ञा 10 मई की सुबह 07 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 08 बजे तक प्रभावी रहेगा।

यह निषेधाज्ञा परीक्षा कदाचारमुक्त और विधि-व्यवस्था के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) के आदेश पर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जारी निषेधाज्ञा के तहत पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों-कर्मचारियों और सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर) और किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने की मनाही होगी।

साथ ही किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद लेकर चलने पर पांबदी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story