रांची विश्वविद्यालय की नयी कुलपति बनीं प्रो. सरोज शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
रांची विश्वविद्यालय की नयी कुलपति बनीं प्रो. सरोज शर्मा


रांची, 10 अप्रैल (हि.स.)। प्रोफेसर सरोज शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल-सह-झारखंड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुच्छेद 10 (2) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इनकी नियुक्ति की है। प्रो. सरोज शर्मा वर्तमान में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में स्कूल ऑफ एजुकेशन की प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story