बस स्टैंड में पानी, बिजली, शौचालय की समस्या होगी दूर : सीईओ

WhatsApp Channel Join Now
बस स्टैंड में पानी, बिजली, शौचालय की समस्या होगी दूर : सीईओ


रामगढ़, 13 अप्रैल (हि.स.)। शहर के बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड में सोमवार को छावनी परिषद की ओर से आवंटित 36 बुकिंग काउंटर का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छावनी परिषद के सीईओ अनंत आकाश ने बस एजेंट और यात्रियों को सुविधा युक्त स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बस एजेंट को आवंटित स्थान पर शेड का निर्माण भी अति शीघ्र करा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में मजदूर यूनियन और बस एजेंट ने कई अन्य समस्याओं पर भी उनका ध्यान आकर्षित कराया है। पुराने शौचालय का जिर्णोद्धार, पेयजल की व्यवस्था और हाई मास्क लाइट लगाने की मांग रखी गई है।

इस मौके पर आजसू मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नीरज मंडल ने बताया कि छावनी परिषद नेे भी बस एजेंटों को 28 मार्च को लॉटरी कराकर बुकिंग काउंटर एलॉटमेंट कर दिया गया था। सभी को छावनी परिषद की ओर से जारी आवंटित पत्र भी मिल चुका हैं। सभी बस एजेंट अपने अपने स्थान में बुकिंग काउंटर लगा चुके हैं। कहा गया कि छावनी परिषद ट्रेड लाइसेंस मिलते ही निर्धारित शुल्क 300 रूपये प्रति महीना भी भुगतान करेंगे।

कार्यक्रम में छावनी परिषद की ओर से अनिल पासवान, प्रकाश चौहान, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, सचिव रिंकू खान, उपाध्यक्ष बलराम यादव, अनवर हुसैन, कोषाध्यक्ष टिंकल सिंह, कृष्णा यादव, संजू गोयनका, दिलिप अग्रवाल, विजय अग्रवाल, काली जायसवाल सहित एजेंट और सहायक एजेंट मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story