रामनवमी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अध्यक्ष ने जताया आभार
रामगढ़, 29 मार्च (हि.स.)।
जिले में श्री श्री रामनवमी पूजा महा समिति के नेतृत्व में शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न हुआ। महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति बयान जारी कर जिलावासियों के प्रति आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि बेहद शांतिपूर्ण माहौल में ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न होना एक चुनौती पूर्ण कार्य था। इस कार्य में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आम नागरिक, राजनीतिक दल और संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया है।
राजेश ठाकुर ने बताया कि रामगढ़ में सभी अखाड़ा, स्थाई और चलंत झांकियों ने रामनवमी जुलूस, मंगला जुलूस की शोभा बढ़ाई। साथ ही डीसी, एसपी और सभी पदाधिकारियों ने रामनवमी पूजा में अपने अपने दायित्व का निर्वाहन किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

