राष्ट्रपति से मिला ब्रह्माकुमारी का प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति से मिला ब्रह्माकुमारी का प्रतिनिधिमंडल


रांची, 30 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन पर उनसे मंगलवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन में मुलाकात की। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने प्रेस विज्ञप्‍त‍ि जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रपति को संस्था की गतिविधियों और सेवाओं से परिचित कराया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह प्रसादम् और ईश्वरीय साहित्य भेंट की गई।

वहीं राष्ट्रपति ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था विश्व कल्याण की भावना से महान कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य भारत को और पूरे विश्व में शांति स्थापित कर सुखमय संसार की स्थापना है। अपने इस कार्य में वह लगातार आगे बढ़ रही है। आध्यात्मिकता ही पूरे विश्व को एकता के सूत्र में बांध सकती है।

राष्‍ट्रपति से मुलाकात करने के दौरान संस्‍थान के कई अन्‍य सदस्‍य भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story