गर्भवती महिला ने की खुदकुशी

WhatsApp Channel Join Now
गर्भवती महिला ने की खुदकुशी


गर्भवती महिला ने की खुदकुशी


रांची 14 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि महिला 08 महीने की गर्भवती थी। महिला ने मंगलवार को अपने घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

मृतक महिला का नाम पूजा कुमारी है। सोमवार रात को दूध को लेकर सास और बहु के बीच बहस हुई थी। इसके बाद मामले को शांत कराया गया था। उसके बाद महिला ने खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

इस मामले को लेकर सिटी डीएसपी केवी रमण ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। खुदकुशी के पीछे की सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मृत महिला के परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story