देवउठनी एकादशी पर पुंदाग के राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में धार्मिक आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
देवउठनी एकादशी पर पुंदाग के राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में धार्मिक आयोजन


रांची, 20 नवंबर (हि.स.)। देवउठनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से धार्मिक आयोजन किया गया। परमहंस संत शिरोमणि सदानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भगवान श्री राधा-कृष्ण राज श्यामा का नवीन वस्त्रों एवं आकर्षक आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद सामूहिक आरती हुई।

महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने देवउठनी एकादशी की धार्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। उन्होंने तुलसी विवाह की परंपरा तथा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की धार्मिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story