प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में मना होली उत्सव

WhatsApp Channel Join Now
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में मना होली उत्सव


रांची, 28 फ़रवरी (हि.स.)। राजधानी रांची के कांके स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक उल्लास, भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

समारोह का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही। रंग और गुलाल के स्थान पर पुष्प वर्षा कर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बीके राजमती बहन ने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि नकारात्मक संस्कारों को त्यागकर सकारात्मक जीवन अपनाने का पर्व है। उन्होंने शिव बाबा के स्वरूप एवं उनके द्वारा दिए गए ज्ञान की महत्ता बताते हुए कहा कि सच्ची होली तब है, जब हम अपने जीवन में शांति, प्रेम और पवित्रता के रंग भरते हैं।

कार्यक्रम का समापन राजयोग मेडिटेशन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर नारायण भाई, सुनीता बहन, मीना बहन, रेणु बहन, बसंती बहन, सुभद्रा, सतदेव, शंभू सहित दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story