प्रहरी’ अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों के मार्गों पर पुलिस का पैदल गश्त

WhatsApp Channel Join Now
प्रहरी’ अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों के मार्गों पर पुलिस का पैदल गश्त


रामगढ़, 28 नवंबर (हि.स.)। जिले में महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस ने शनिवार को ‘प्रहरी’ पहल के तहत जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में पैदल गश्ती अभियान चलाया।

एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर स्कूल, कॉलेज, संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना एवं छेड़खानी जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है। पुलिस की इस पहल के तहत शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर महिला सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story