एसोसिएशन ने वेतन वृद्धि का लाभ की मांग को लेकर दिया धरना

WhatsApp Channel Join Now
एसोसिएशन ने वेतन वृद्धि का लाभ की मांग को लेकर दिया धरना


रांची, 10 अगस्त (हि.स.)। ऑल इंडिया पोस्टल-आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन, रांची के बैनर तले सोमवार को रांची जीपीओ स्थित वरिष्ठ डाक अधीक्षक के कार्यालय के समक्ष 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य सचिव एमजेड खान, कार्यकारी अध्यक्ष केडी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर और जय नारायण प्रसाद ने किया।

धरना समाप्त होने के बाद केंद्रीय कमेटी की 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सचिव, डाक विभाग, नई दिल्ली को संबोधित करते हुए वरिष्ठ डाक अधीक्षक, रांची को सौंपा गया। राज्य सचिव एमजेड खान ने बताया कि एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में 1981 से 1983 के बीच आरटीपी संवर्ग में दी गई सेवा को नियमित करना, 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली एक वेतन वृद्धि का लाभ पारिवारिक पेंशनर्स को भी देना शामिल है।

इसके अलावा मुख्य डाकघरों में संचालित पेंशन संबंधी कार्यों को डाक लेखा निदेशक कार्यालय में हस्तांतरित करने के आदेश पर रोक लगाने और पारिवारिक पेंशन की मंजूरी में हो रही देरी को समाप्त करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और गिरिडीह में भी मांगों के समर्थन में धरना दिया गया।

कार्यक्रम में मो शमीम अख्तर, रंगनाथ पांडेय, जयनारायण प्रसाद, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू सहित अन्य पेंशनर्स मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story