डाक अधीक्षक ने की प्रधान डाकघर, रामगढ़ के डाक कर्मियों के साथ बैठक

WhatsApp Channel Join Now
डाक अधीक्षक ने की प्रधान डाकघर, रामगढ़ के डाक कर्मियों के साथ बैठक


रामगढ़, 24 फ़रवरी (हि.स.)। शहर के थाना चौक स्थित प्रधान डाकघर में मंगलवार को हजारीबाग डिवीजन के नव पदस्थापित डाक अधीक्षक निरंजन कुमार पहुंचे। यहां सर्व प्रथम डाक अधीक्षक का स्वागत पोस्टमास्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने किया। इसके बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर डाक विभाग की सेवाओं को सभी डाकघरों में डाक विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर बड़े स्तर पर बचत खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, आवर्ती खाता, एमआईएस खाता, वरिष्ट नागरिक बचत योजना, भविष्य निधि योजना आदि योजनाओं को खोलना का निर्देश दिया।

डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक विभाग की सेवा जन सेवा का काम करती है, इसलिए हम सभी डाक कर्मचारियों का कर्तव्य बनता है कि हम अपनी सभी सेवाएं को सेवा के रूप में समर्पित करें। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले के डाक विभाग के लाभुक बहुत ही जागरूक हैं, उन्होंने आग्रह किया हमारे डाक विभाग की डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, योजना सभी बीमा योजनाओं से बेहतर है। जिसमें कम प्रीमियम लेकर अधिक बोनस दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिटिया के भविष्य के लिए प्रधानमंत्री ने सुकन्या समृद्धि योजना लाया है उसी प्रकार बेटों के भविष्य के लिए पीपीएफ खाता खोला जा सकता है और अधिक ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सहयोग की भावना से कार्य स्थल पर काम करने की सलाह दी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे, पोस्टमास्टर मनोज कुमार, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, नरेंद्र कुमार सिंह, रामखेलावन चौधरी, अरुण कुमार, चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story