मुख्यमंत्री की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे राजनेता और अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे राजनेता और अधिकारी


रामगढ़, 08 अक्टूबर (हि.स.)।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड सरकार कैबिनेट के कई मंत्री, विधायक, अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष नेमरा गांव में पहुंचे। मंत्री योगेंद्र प्रसाद, हफीज़ुल हसन, संजय यादव, इरफान अंसारी, नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी, विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, ममता देवी, चीफ सेक्रेटरी अविनाश कुमार, डीजीपी तदाशा मिश्रा ने श्रध्दांजलि अर्पित की। इनके अलावा रामगढ़ डीसी ऋतुराज, एसपी मुकेश कुमार लुनायत, रांची एसएसपी राकेश रंजन, डीसी मंजूनाथ भजंत्री, बोकारो डीसी, एसपी, धनबाद डीसी, एसपी प्रभात कुमार, जमशेदपुर डीसी, एसपी, रेल डीआईजी आलोक प्रियदर्शी, हजारीबाग डीसी, एसपी अमन कुमार, गिरिडीह डीसी एसपी डॉक्टर विमल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story