चटकपुर के मुखिया विक्की लोहरा सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
चटकपुर के मुखिया विक्की लोहरा सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल


चटकपुर के मुखिया विक्की लोहरा सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल


चटकपुर के मुखिया विक्की लोहरा सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल


रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। रातू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता विक्की लोहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी में शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा के पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में आयोजित मिलन समारोह में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर इन सभी का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भरोसे का नाम है। यह पार्टी जो कहती है, वह करती है। यही कारण है कि भाजपा पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कल भी सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली और आज भी कई लोग पार्टी में शामिल हुए।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश हो या राज्य, भाजपा ही विकास की रोशनी फैला सकती है। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना अपने आप में महत्वपूर्ण है। इन लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विक्की लोहरा ने कहा कि भाजपा में शामिल होना वैसे तो अपने आप में सौभाग्य और गौरव का विषय होता है लेकिन स्थापना दिवस जैसे मौके पर इस परिवार का हिस्सा बनना मेरे जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण है। पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

भाजपा में शामिल होने वालों में हिन्दू संगठन के सचिव डॉ. अनुप कुमार पटेल, पंचायत समीति सदस्य राकेश कुमार, वार्ड सदस्य संतोष शर्मा, मुन्नी देवी, उप-मुखिया सुनिता सिंह, राजीव पाण्डेय, गुडू राणा, जेपी यादव, राम अवतार साव, गणेश मुण्डा, रंजीत ठाकुर, रंजन दास, रीना मुंडा सहित अन्य लोगों के नाम रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story