होली पर पुलिसवालों को नहीं मिलेगी छुट्टी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
होली पर पुलिसवालों को नहीं मिलेगी छुट्टी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश


रांची, 27 फरवरी (हि.स.)। होली पर्व पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को जारी निर्देश में होली पर्व को लेकर सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी, एसएसपी, एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की छुट्टियां स्थगित की है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर तत्काल प्रभाव से होली समाप्ति तक सभी तरह के अवकाश रद्द रहेंगे।

एडीजी अभियान की ओर से जारी किए गए आदेश में यह बताया गया है कि पुलिस अफसरों और कर्मियों को विशेष परिस्थितियों में ही होली के दौरान अवकाश दिया जाएगा। अवकाश के लिए विशेष परिस्थितियों का लेटर में जिक्र करना होगा,तभी छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story