त्योहरों पर अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस ने की वाहनों की जांच

WhatsApp Channel Join Now
त्योहरों पर अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस ने की वाहनों की जांच


त्योहरों पर अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस ने की वाहनों की जांच


रामगढ़, 05 नवंबर (हि.स.)। जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रामगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने मोर्चा संभालते हुए अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से व्यापक जांच अभियान चलाया।

अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ रामगढ़ आलोक रंजन, एसडीपीओ पतरातू और मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा ने किया। उनके नेतृत्व में सभी पुलिस निरीक्षकों और थाना-ओपी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराध, आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है।

रामगढ़ पुलिस की ओर देर रात चलाए गए इस अभियान के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से अभियान जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773124 Articles

Share this story