पुलिस ने 4.50 क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट
Sep 7, 2026, 21:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 07 सितंबर (हि.स.)। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान मांडू थाना, वेस्ट बोकारो ओपी और भुरकुंडा ओपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए करीब 04 क्विंटल 50 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की ओर से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

