पुलिस ने लूट के सामान के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस ने लूट के सामान के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया


देवघर, 08 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने लूटपाट की एक घटना का सफल उद्भेदन करते हुए बुधवार काे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर लूटा गया टोटो, मोबाइल फोन, चार ईस्टमैन बैटरियां और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार 28 जून 2026 को योगीडीह स्थित डीएवी स्कूल के समीप डढ़वा नदी के पास चार बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को रोककर उसका टोटो, मोबाइल फोन और नगद राशि लूट ली थी। विरोध करने पर अपराधियों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की और फरार हो गए थे। घटना के बाद संबंधित थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों सुमीत कुमार मंडल और लिलाम्बर मंडल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने एक लूटा गया सामान बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को देवघर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story