हंटरगंज में 9.15 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हंटरगंज में 9.15 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार


चतरा, 24 अगस्त (हि.स.)। हंटरगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.15 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार और 11 बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई है।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 23 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतापपुर मोड़ के समीप एक कार में गांजा लाया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भोंदल (प्रतापपुर मोड़) के पास कार संख्या जेएच 01एयू-5388 की तलाशी ली। कार की डिक्की में रखे दो प्लास्टिक बोरों से 6.8 किलो और दो किलो, कुल 8.8 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने इसके बाद रोहित कुमार (23) पिता शिवरतन साव, निवासी भोन्दल, हंटरगंज को गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी के दौरान 750 एमएल की 11 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। रोहित से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हंटरगंज बाजार निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 141/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story