पुलिस ने वापस किए लोगों के गुम मोबाइल

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस ने वापस किए लोगों के गुम मोबाइल


पुलिस ने वापस किए लोगों के गुम मोबाइल


रांची, 25 अक्टूबर (हि.स.)।

राजधानी रांची में खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत लालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अभियान के दौरान रविवार को कुल 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 18 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं, जबकि शेष चार मोबाइल फोन के मालिकों से संपर्क किया गया है। उनके थाना पहुंचने पर मोबाइल सौंप दिए जाएंगे।

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस तकनीक का सहारा ले रही है। इसके तहत मोबाइल फोन से संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाती है। जैसे ही संबंधित मोबाइल में किसी अन्य सिम कार्ड का इस्तेमाल होता है, तकनीकी सिस्टम के माध्यम से उसकी पहचान और लोकेशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसके आधार पर पुलिस मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करती है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766792 Articles

Share this story