रांची पुलिस का जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम, 60 मामलों का त्वरित निष्पादन

WhatsApp Channel Join Now
रांची पुलिस का जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम, 60 मामलों का त्वरित निष्पादन


रांची पुलिस का जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम, 60 मामलों का त्वरित निष्पादन


रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)। रांची जिले की पुलिस की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को विभिन्न थानों और ओपी में जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और त्वरित निवारण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न थानों में फरियादियों की ओर से कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए। पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 मामलों का निष्पादन आज ही कर दिया। इसके अलावा दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस की ओर से आयोजित इस पहल से आमजनों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए एक प्रभावी मंच मिला है, जिससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story