पुलिस ने 6.158 किलो अफीम के साथ महिला-पुरुष को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस ने 6.158 किलो अफीम के साथ महिला-पुरुष को किया गिरफ्तार


चतरा, 28 नवंबर (हि.स.)। वशिष्ठनगर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान 6.158 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताें में राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी अमित कुमार दांगी (26) और गिद्धौर थाना क्षेत्र के हेठ टोला निवासी सुनीता देवी (27) शामिल हैं।

डीएसपी मुख्यालय सुनिल कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस की ओर से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पैदल जा रहे महिला और पुरुष की नजर पुलिस पर पड़ी। पुरुष के पास एक पिठ्ठू बैग था। पुलिस को देखते ही दोनों राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान की ओर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुरुष के बैग से 6.158 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन, 380 रुपये नकद, एक वोटर कार्ड, एक पिठ्ठू बैग, लेडीज पर्स और कपड़े भी जब्त किए हैं। इस संबंध में वशिष्ठनगर थाना में मामला दर्ज कर बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपिताें को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784915 Articles

Share this story