हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार


चतरा, 22 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को कुंदा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी 9 एमएम का रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस और एक काले रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागराजे शुभम भास्कर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक को को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी बनारासाम से रंघा मोड़ होते हुए अवैध हथियार लेकर कुंदा की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने रंघा मोड़-कुंदा-लावालौंग मुख्य मार्ग पर तीनमुहानी के समीप घेराबंदी की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुंदा थाना क्षेत्र के बनारासाम गांव निवासी 35 वर्षीय बलदेव गंझू उर्फ छोटू गंझू और बजराही निवासी 23 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान बलदेव गंझू के कमर से एक देसी 9 एमएम का रिवॉल्वर बरामद किया गया जबकि सुरेंद्र कुमार की पहनी हुई जींस की जेब से दो तथा एक अन्य स्थान से एक सहित कुल तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार, कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सुरेंद्र कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध चतरा सदर थाना में वर्ष 2025 में कांड संख्या (307/2025 ) के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी, जवान और चौकीदार शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781611 Articles

Share this story