गुमटी में चोरी कर पिकअप से भाग रहा चालक गिरफ्तार, दो साथी फरार

WhatsApp Channel Join Now
गुमटी में चोरी कर पिकअप से भाग रहा चालक गिरफ्तार, दो साथी फरार


चतरा, 26 सितंबर (हि.स.)। सिमरिया थाना क्षेत्र में गुमटी का ताला तोड़कर चोरी का सामान पिकअप से ले जा रहे चालक नरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिकअप वाहन, वोल्टास का फ्रीज, कोल्ड ड्रिंक्स, कुरकुरे व अन्य सामान तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद किया गया।

प्रभारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने बन्हे-हर्षनाथपुर मार्ग पर पिकअप को रोककर जांच की। पूछताछ में चालक ने अजय यादव और घनश्याम यादव के साथ चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के पहुंचते ही दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नरेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story