लूटपाट के पांच आरोपित गिरफ्तार, 70 हजार नकद और थार बरामद

WhatsApp Channel Join Now
लूटपाट के पांच आरोपित गिरफ्तार, 70 हजार नकद और थार बरामद


लूटपाट के पांच आरोपित गिरफ्तार, 70 हजार नकद और थार बरामद


चतरा, 24 सितंबर (हि.स.)। पत्थलगडा थाना क्षेत्र के ललन कुमार से नारकोटिक्स विभाग का स्टॉफ बताकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी मुख्यालय सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि 07 सितंबर 2026 को ललन कुमार ने आवेदन देकर अज्ञात अपराधकर्मियों ने नारकोटिक्स विभाग का स्टॉफ बताकर धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए रंजू कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार यादव, अविनाश कुमार और बजरंगी कुमार उर्फ रंगा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर थाना जोरी क्षेत्र से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इनके पास से ठगी की रकम में इस्तेमाल किया गया काले रंग का थार वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच02बीके 0166) और कुल 70 हजार रुपये नकद बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में रंजू कुमार गया जिले के धनगाईं थाना क्षेत्र के महुआगाईं गांव, अभिषेक कुमार धनगाईं थाना क्षेत्र के सौखिया गांव, प्रिंस कुमार यादव बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पिपराही गांव, अविनाश कुमार हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के केंदली कला तथा बजरंगी कुमार उर्फ रंगा चौपारण थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापामारी दल में वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, सब इंस्पेक्टर शिवा यादव, तकनीकी शाखा के आरक्षी विरेंद्र यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story