अफीम के साथ महिला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अफीम के साथ महिला गिरफ्तार


चतरा, 03 सितंबर (हि.स.)। लावालौंग थाना क्षेत्र के जोभी टोला बेहराबाद गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.485 किलो अफीम बरामद की। मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय पंचिया देवी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अफीम उसके पति भगवान गंझू के घर में अवैध रूप से भंडारित कर रखी गई थी। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने पंचिया देवी के घर पर छापेमारी कर अफीम बरामद की।

पुलिस ने मौके से 1.485 किलो अफीम के अलावा आरोपित के परिजन का आधार कार्ड भी बरामद किया। मामले में लावालौंग थाना (कांड संख्या 66/26) दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित सशस्त्र बल एवं स्थानीय चौकीदार शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story