पुलिस कर्मियों ने तंबाकू सेवन नहीं करने का लिया शपथ

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस कर्मियों ने तंबाकू सेवन नहीं करने का लिया शपथ


पुलिस कर्मियों ने तंबाकू सेवन नहीं करने का लिया शपथ


रामगढ़, 31 मई (हि.स.)।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया।

इस मौके पर सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, थानों में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने धूम्रपान और तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली।

साथ ही अपने परिवार एवं परिचितों को भी धूम्रपान और तंबाकू उत्पाद का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने का शपथ लिया।

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि सभी थाना परिसर और ओपी परिसर में शपथ ग्रहण समारोह में सभी पदाधिकारी शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि सभी थानों को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। पुलिस कार्यालय, थाना, ओपी और टीओपी में कोई भी व्यक्ति तंबाकू का सेवन नहीं करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story