नवीन पुलिस केंद्र में पुलिसकर्मियों को दी गई कैंसर से बचाव की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
नवीन पुलिस केंद्र में पुलिसकर्मियों को दी गई कैंसर से बचाव की जानकारी


रांची, 12 सितंबर (हि.स.)। रांची के कांके स्थित नवीन पुलिस केंद्र सभागार में शनिवार को पुलिसकर्मियों के लिए कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महावीर मेडिकल, कांके के वरिष्ठ सलाहकार डॉ सतीश शर्मा ने पुलिसकर्मियों को कैंसर की रोकथाम, बचाव और उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डॉ सतीश शर्मा ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानने, समय पर जांच कराने और बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि अगर किसी तरह की आशंका हो तो बिना देर किए चेकअप कराए, लोगों की कोशिश रहनी चाहिए कि यदि कैंसर जैसी बीमारी का लक्षण शरीर में दिखे तो, पहले स्टेज में ही उसका इलाज कराए और सावधानी बरते।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और कैंसर के जोखिम को कम करने के उपायों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में परिचारी प्रवर प्रथम सहित सभी परिचारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते इसके बचाव और उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story