झारखंड पुलिस मुख्यालय ने उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की मांगी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की मांगी जानकारी


रांची, 17 दिसंबर (हि.स.)। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी तलब की है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से महानिरीक्षक (आईजी, प्रोविजन) की ओर से जारी पत्र में 24 घंटे के भीतर निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र के अनुसार, सभी जिलों और इकाइयों से झारखंड उच्च न्यायालय में तैनात नोडल अधिकारियों का पूरा विवरण मांगा गया है।

मांगी गई जानकारी में नोडल अधिकारी का नाम एवं पद, मोबाइल नंबर, उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्ति की तिथि तथा उन्हें सौंपे गए कार्यों का विवरण शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर सटीक और पूर्ण जानकारी भेजने का निर्देश दिया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story