राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

WhatsApp Channel Join Now
राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली


राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली


राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली


रांची, 27 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस और गिरोह के दो अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहिद नाम का अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अपराधी समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बताया कि कांके थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग की घटना में राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी। घटना के बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार को विधानसभा थाना क्षेत्र में दोनों अपराधियों की गतिविधियों की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों का पीछा शुरू किया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शाहिद नाम का अपराधी घायल हो गया। गोली लगने के बावजूद वह भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को खदेड़कर पकड़ लिया।

पुलिस ने घायल अपराधी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी को कांके पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story