अड्डेबाजी रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने की पैदल गश्ती
रामगढ़, 05 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ जिले में अड्डेबाजी पर रोक लगाने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश के लिए रामगढ़ पुलिस ने शनिवार को ‘प्रहरी’ पहल के तहत जिलेभर में पैदल गश्ती अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस जवानों ने पैदल मार्च किया। पैदल गश्ती के दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस की सक्रियता से अड्डेबाजी करने वालों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

