सेक्स रैकेट के संदेह पर पुलिस ने की छापेमारी, पकड़े गए छह महिला और छह पुरुष

WhatsApp Channel Join Now
सेक्स रैकेट के संदेह पर पुलिस ने की छापेमारी, पकड़े गए छह महिला और छह पुरुष


रामगढ़, 14 मई (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका अरगड्डा बुध बाजार में सेक्स रैकेट चल रहा था। इस सूचना पर गुरुवार की रात रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने खुद छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान बुध बाजार से छह महिला और छह पुरुष को पकड़ा गया है। सभी को रामगढ़ थाने में लाया गया है।

थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना मिली थी। बुध बाजार में कई महिला, लड़की और दूसरे जिले के लड़के भी वहां आए हुए थे। छापेमारी के दौरान कुछ लोग भागने में सफल रहे और कुछ लोगों को पकड़ा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कुछ लड़के रांची जिले के रहने वाले हैं और कुछ कलुआ पथरा गांव के हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story