पुलिस ने नशीले मादक पदार्थ की तस्करी मामले में तीन आरोपिताें को किया गिरफ्तार
रांची, 21 अगस्त (हि. स.)। रांची के रातु थाना पुलिस ने नशीले मादक पदार्थ की तस्करी मामले में तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम वहाजुल अंसारी, शहनवाज अंसारी और नईम अंसारी शामिल हैं। इनके पास से 570 पीस सिरप और तीन मोबाईल फोन बरामद किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि रातु थाना क्षेत्र के रिंग रोड हाजी चौक के पास कुछ तस्करों के जरिये नशीले मादक पदार्थ (प्रतिबंधित कफ सिरफ) की ऊंचे दामों में अवैध रूप से खरीद-बिक्री की जा रही है। इस तरह के नशीले पदार्थ के सेवन से युवाओं पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अजय आर्यन पुलिस उपाधीक्षक (मु०) अजय आर्यन के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया । छापेमारी टीम की ओर से त्वरीत कार्रवाई करते हुए रातु थानान्तर्गत फुटकल टोली, बोस नगर स्थित केयरिंग हैण्ड्स हॉस्पिटल के पास स्थित सुनसान जगह पर छापेमारी कर तीन संदिग्ध व्यक्ति जो पांच कार्टुन में 100 एमएल का कुल 570 पीस (विंग्स ओनरेक्स कोडाइन कफ सिरप) की बोतल डिलिवरी देने के लिए रूके हुए थे। सभी आरोपितों को घेर कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि वे रांची के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में नशीले मादक पदार्थ प्रतिबंधित कफ सिरफ की ऊंचे दामों में अवैध रूप से बेचने का काम करते हैं। पुलिस की ओर से अवैध नशीले मादक पदार्थ (प्रतिबंधित कफ सिरफ) को विधिवत जब्त किया गया ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

