रांची में मशाल जुलूस से पहले पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

WhatsApp Channel Join Now
रांची में मशाल जुलूस से पहले पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी


रांची, 25 नवंबर (हि.स.)। झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर के बजाय 28 नवंबर को मनाने और इसके विरोध में घोषित झारखंड बंद के समर्थन में प्रस्तावित मशाल जुलूस से पहले बुधवार को रांची में पुलिस ने कार्रवाई की है। बापू वाटिका के पास जुटे आदिवासी संगठनों के सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटा दिया। प्रदर्शनकारी 28 नवंबर को झारखंड बंद के समर्थन में मशाल जुलूस निकालने की तैयारी में थे। हालांकि, जुलूस शुरू होने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कार्यक्रम रोक दिया।

आदिवासी बचाओ युवा मोर्चा, झारखंड की ओर से 25 नवंबर को मशाल जुलूस निकालने का आह्वान किया गया था। दरअसल, झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को नहीं मना कर 28 नवंबर को मनाने को लेकर विरोध दर्ज कराया गया था। मशाल जुलूस में हजारों की संख्या में झारखंडवासियों से शामिल होने का आह्वान किया गया था। कार्यक्रम के तहत जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की गई थी। इसके लिए दोपहर तीन बजे का समय निर्धारित किया गया था।

हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बाद मशाल जुलूस नहीं निकल सका। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के पीछे पुलिस का आधिकारिक पक्ष और हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। वहीं मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783272 Articles

Share this story