मारवाड़ी भवन परिसर में 01 मार्च को कवि सम्मेलन
रांची, 26 फ़रवरी (हि.स.)। कवि सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से 01 मार्च को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। शहर के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी मुख्य संयोजक पवन शर्मा ने महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार काे दी।
उन्होंने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है। मंच और सुरक्षा, स्वागत, अर्थ संग्रह, प्रशासनिक कार्य, अल्पाहार एवं प्रेस-प्रचार की जिम्मेदारी अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई है। वहीं समिति के अध्यक्ष पवन पोद्दार ने कहा कि होली के अवसर पर होने वाले इस हास्य कवि सम्मेलन का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
मंत्री अंजय सरावगी ने बताया कि प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, होर्डिंग और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष मनोज बजाज ने बताया कि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि शृंगार रस के विष्णु सक्सेना (उत्तर प्रदेश), हास्य रस के आदित्य जैन (कोटा), सुनील जोगी (नई दिल्ली), ख्याली शरण (राजस्थान), श्रद्धया सोर्या पीपुल (नागपुर) तथा वीर रस के पार्थ नवीन (प्रतापगढ़) शिरकत करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

