मन की बात में जनता से सीधे जुड़ते हैं प्रधानमंत्री : भाजपा
रामगढ़, 29 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महीने के अंतिम रविवार को मन की बात करते हुए जनता से सीधे जुड़ाव बनाया जाता है। रामगढ़ शहर के बूथ नंबर 46 पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सैकड़ो लोग जुटे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश की जनता को जो संदेश दिया वह काबिल-ए-तारीफ थी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संवाद कार्यक्रम अत्यंत उत्प्रेरक और प्रेरणादायक है। यह कार्यक्रम देश के विकास में आम नागरिकों की भागीदारी और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करता है। उन्होंने आगे कहा कि 'मन की बात' समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक विचार पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई। सामूहिक श्रवण के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारदा देवी, जवाहर राय, मुन्ना मिश्रा, सूरज सिंह, विकास कुमार, ललित सिंह, सौरभ सिंह, शैलेंद्र राय, शिखा चक्रवर्ती, हीरा सिंह, अनीता सिंह, ज्योति सिंह और पम्मी कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

